What is the difference between intelligence and mind?
बुद्धि और मन दो अलग-अलग प्रकार हैं इसे ऐसे समझते है। यहाँ हम आपको कोई बड़ी बड़ी परिभाषाएं नहीं देंगे बल्कि आसान सी भाषा में बुद्धि और मन में अंतर समझाने की कोशिश करेंगे।
मन क्या है? -
किसी मनुष्य का मन उसके द्वारा ज्ञान इन्द्रियों का गलत या सही उपयोग करने से उपजी वृति या भावनाये, इच्छाये, वासनाये होती है। अर्थात ज्ञान इन्द्रियों के कार्य मनुष्य के मन का निर्माण करते है।
तो फिर बुद्धि क्या है?
ज्ञान इन्द्रियों का सही या गलत इस्तेमाल करने का निर्णय लेना ही बुद्धि है। तो अगर कोई मनुष्य अपनी ज्ञान इन्द्रियों का सही इस्तेमाल करता है तो वह विवेकी होती है और अगर गलत निर्णय लेता है तो वह अविवेकी होता है।
अब आप कहेगे की विवेक कहाँ से आएगा या कैसे पैदा होगा ?
तो शास्त्रों के ज्ञान से ही विवेक संभव है, या फिर आप योगवशिष्ठ और विवेकचूर्णामणि जैसी पुस्तकों को पढ़ सकते है या इनके ऑडियो बुक को सुन सकते है।
ये भी पढ़े - मन और दुश्मन में क्या अंतर है? - What is Mind and Enemy?
0 टिप्पणियाँ