To Get the Latest Updates, Do not forget to Subscribe to Us

मुर्ख और धूर्त में क्या अंतर है? Fool Vs Sly

ये दोनों शब्द इस प्रकार है जब हम बातचीत करते है तो कभी कभी हम किसी व्यक्ति को धूर्त या मुर्ख बोल देते है या समझ लेते है। लेकिन क्या वास्तव में आपको इन शब्दों का अर्थ पता है। 

मूर्ख व्यक्ति -

आप किसी भी व्यक्ति को मुर्ख समझ सकते है क्युकी -
  • कोई आपकी बात को सही से समझा नहीं है 
  • या आप उसे समझा नहीं पाए है। 
  • या किसी मूर्ख व्यक्ति में किसी भी विषय को ठीक से समझने के लिए मस्तिष्क नहीं है। 
  •  या उसे उस विषय का ज्ञान नहीं है। जिस विषय को लेकर आप अपने को उससे तुलना कर रहे है। 
  • अगर आप बिना पढ़े लिखे अर्थात अनपढ़ व्यक्ति को मूर्ख समझते है तो ये हमेशा सत्य नहीं होता। 
  • मूर्ख कभी भी चालक नहीं हो सकता।
  • मूर्ख व्यक्ति जरुरी नहीं की झूठ बोलता हो। 

उदाहरण - जैसे की अगर मैं यहाँ आपको मूर्ख और धूर्त का शब्द में अंतर सही से नहीं समझा पा रहा हूँ तो मैं भी मूर्ख की श्रेणी में आता हूँ। 


मुर्ख और धूर्त में क्या अंतर है? Fool Vs Sly


धूर्त व्यक्ति -

आप किसी भी व्यक्ति को धूर्त समझ सकते है क्युकी -
  • अगर कोई आपकी सत्य बात को समझकर भी, वो आपको दिखाए की उसे कुछ नहीं पता। 
  • ऐसे व्यक्तियों को फ़साने की कला आती है। वो आपको ही आपकी बात में फ़सा देगा। अंतर बचता है केवल धर्म और अधर्म का। कर्तव्य और अकर्तव्य का। 
  • ऐसे व्यक्ति को किसी विषय का ज्ञान आपसे ज्यादा होता है लेकिन वो अधर्म के पथ पर होता है, अपने स्वार्थ का दास अर्थात गुलाम रहता है। 
  •  ज्यादातर मामलों में धूर्त व्यक्ति पढ़ा लिखा ही होता है। लेकिन हमेशा सत्य नहीं होता। 
  • धूर्त व्यक्ति चालक भी होता है। 
  • धूर्त व्यक्ति, हमेशा झूठ, छल, चालाकी इत्यादि चालो का इस्तेमाल करता है। 
उदाहरण - जैसे की अगर मैं यहाँ आपको मूर्ख और धूर्त का शब्द में अंतर बताते समय अर्थ का अनर्थ बता रहा हूँ, सत्य जानते हुए भी, तो मैं धूर्त हूँ। 

ध्यान दे - अगर आप किसी को मूर्ख या धूर्त की श्रेणी में डाल रहे है तो हो सकता है आप भी अहंकार के वशीभूत होकर सिर्फ अपनी सत्ता को सत्य समझ रहे है। जो की मृग तृष्णा के सामान है। मृगतृष्णा को समझने के लिए सात्विक ज्ञान आवश्यक है। 



FAQs -

How can I be sly?

If you have knowledge of the subject but still you are showing yourself as a fool then you are a Sly.

What is a better word for Sly?

Sly is the already better word. But you can understand that person like a tricky man.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ