अभय का अर्थ है जिसे भय न हो या जिसे भय न लगे अर्थात निडर हो।
अभय के कुछ पर्यायवाची शब्द है ये -
- भय रहित
- निडर
- निर्भय
- निर्भीक
- निश्चिन्त
हालाँकि कुछ लोग अभय नाम अपने बच्चो का भी रखते है क्युकी अभय शब्द की अर्थ बहुत ही विशाल है। इसके लिए लोग अभय नाम का मतलब, अर्थ, राशि को खोजते फिरते है।
नाम: अभय (abhay) , मतलब: निडर
अभय का अर्थ -
शास्त्रों के अनुसार उसी व्यक्ति को अभय की प्राप्ति होती है जिसे ईश्वर में विश्वास रखता है। क्युकी उसे पता होता है पिता के होते हुए डरने की क्या आवश्यकता है।
भय से ग्रसित व्यक्ति समाज में डरा हुआ सा रहता है, यहाँ तक की वो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से भी डरता है की कही वे उन्हें ठग न ले, उसके साथ धोखा न करे। जिससे वो आपस में विश्वास खो देते है।
सब कुछ होते हुए भी रात को नींद नहीं आती। भय से चिंता बनी रहती है। वो वही अभय व्यक्ति निश्चिंत होकर समाज में रहता है। उसे किसी से भय नहीं लगता तो वो सबसे प्रेम से वर्ताव करता है। ऐसे व्यक्ति की यश और कीर्ति बढ़ती रहती है।
विद्यार्थियों में भय -
विद्यार्थियों में भी भय का भाव देखा गया है जिसका सबसे बुरा उदाहरण परीक्षा में असफल होने पर घर या समाज के भय से आत्महत्या कर लेना है। इसलिए विद्यार्थियों को विशेष रूप से अभय धारण करना चाहिए। सिर्फ बुरे कार्यो से डरना चाहिए। अच्छे कार्य तो यश और सम्मान दिलाते है।
अभय के साथ साथ आत्मरक्षा करना भी आना चाहिए हर विद्यार्थी को ।
यह नैतिकता का विशेष गुण है सभी बच्चो में अभय अवश्य होना चाहिए।
FAQs -
अभय का फुल फॉर्म क्या है?
अभय का फुल फॉर्म भय से रहित। English में Fearless
अभय की स्पेलिंग क्या है?
अभय की स्पेलिंग Abhay है।
अभय को अंग्रेजी साहित्य में क्या कहते हैं?
अभय को अंग्रेजी साहित्य में Fearless कहते है।
0 टिप्पणियाँ