Naitik Jokes -
टीचर: घर की परिभाषा बताओ।
नीतू : जो घर हौसले से बनाए जाते हैं, उन्हें “हाऊस” कहते हैं…
जिन घरों में होम-हवन होते हैं, उन्हें “होम” कहते हैं…
जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें “हवेली”कहते हैं…
जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें “मकान” कहते हैं…
जिन घरों के लोन के इंस्टॉलमेंट भरते-भरते आदमी लेट जाता है, उन्हें “फ्लैट” कहते हैं…
और जिन घरों में यह भी न पता हो कि बगल के घर में कौन रहता है उन्हें “बंगला” कहते हैं
और जिन घरों में सभी गृह अनुकूल होकर सुख सम्पदा देते है उन्हें गृह कहते है।
नीतू को student of the year चुना गया 😜

0 टिप्पणियाँ